गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक

Published at :26 Jan 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस को लेकर प्रमुख सुमन मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित किया गया. प्रखंड कार्यालय में सुबह आठ बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 8.15 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8.25 बजे, लैंपस कार्यालय में 8.35 बजे, पेयजल […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस को लेकर प्रमुख सुमन मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित किया गया. प्रखंड कार्यालय में सुबह आठ बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 8.15 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 8.25 बजे, लैंपस कार्यालय में 8.35 बजे, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय में 8.45 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 8.55 बजे, विद्युत आपूर्ति कार्यालय में 9 बजे, बाजार समिति कार्यालय में 9.10 बजे,

वन विभाग कार्यालय में 9.20 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9.35 बजे, थाना में 9.45 बजे झंडा फहराने का निर्णय लिया गया. बैठक में बीडीओ गिरजा शंकर महतो, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, शंभू मल्लिक, गोपन परिहारी, रवींद्र नाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola