अांबेडकर के सपने साकार करने का संकल्प

गालूडीह : गालूडीह बराज डैम के पास रविवार को अांबेडकरवादी अनुसूचित जाति कल्याण समिति का 5वां वार्षिक अधिवेशन सह मिलन समारोह आयोजित हुआ. समिति के पदाधिकारियों और अतिथियों ने डॉ अांबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर अधिवेशन का उद्घाटन किया. अधिवेशन में समिति के अध्यक्ष हरिलाल मांझी ने कहा कि डॉ अांबेडकर […]
गालूडीह : गालूडीह बराज डैम के पास रविवार को अांबेडकरवादी अनुसूचित जाति कल्याण समिति का 5वां वार्षिक अधिवेशन सह मिलन समारोह आयोजित हुआ. समिति के पदाधिकारियों और अतिथियों ने डॉ अांबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर अधिवेशन का उद्घाटन किया.
अधिवेशन में समिति के अध्यक्ष हरिलाल मांझी ने कहा कि डॉ अांबेडकर के सपनों को साकार करना होगा. इसका संकल्प लेते हुए समाज को संगठित और शिक्षित करना होगा. समिति के महासचिव संजय रजक ने कहा कि हम बिखरे हुए हैं. मुखी, कालिंदी, रजक, सीट, मांझी, बेहरा, पासवान, राम आदि के रूप में हम जाने जाते हैं. सभी को एक मंच पर आना होगा. समिति के कोषाध्यक्ष गोपेन सीट ने कहा कि अन्य समाज के लोग एकजुटता दिखा रहे हैं.
हम बिखरे हुए हैं. सामाजिक रूप से संगठित हुए बगैर कुछ भी संभव नहीं है. सदानद कालिंदी ने कहा कि डॉ अांबेडकर से सीख लेने की जरूरत है. उनके बताये मार्गों पर चलना होगा. सम्मेलन में अांबेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हुए समाज को शिक्षित, संगठित करने का निर्णय लिया गया. अधिवेशन में सामाजिक ताने-बाने और सामाजिक परंपरा, संस्कृति को बचाये रखने का संकल्प भी लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




