आइसीसी 28 को करेगा केवी सुरदा भवन का हैंडओवर

Published at :23 Jan 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी 28 को करेगा केवी सुरदा भवन का हैंडओवर

घाटशिला : आइसीसी 28 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय संगठन को केंद्रीय विद्यालय सुरदा भवन का हैंडओवर करेगा. हैंड ओवर को लेकर शुक्रवार को संगठन की सहायक आयुक्त रेणु उपाध्याय ने टीम के साथ भवन का निरीक्षण किया. श्रीमती उपाध्याय ने भवन को देखा और सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में विद्युत के मेन स्वीच को […]

विज्ञापन
घाटशिला : आइसीसी 28 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय संगठन को केंद्रीय विद्यालय सुरदा भवन का हैंडओवर करेगा. हैंड ओवर को लेकर शुक्रवार को संगठन की सहायक आयुक्त रेणु उपाध्याय ने टीम के साथ भवन का निरीक्षण किया.
श्रीमती उपाध्याय ने भवन को देखा और सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में विद्युत के मेन स्वीच को ठीक करने की सलाह दी. उन्होंने आइसीसी के पदाधिकारियों से कहा कि हैंडओवर के पूर्व तक मेन स्वीच के पैनल को ठीक कराया जाय.
ताकि भवन के हैंड ओवर के बाद कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो सके. इधर, आइसीसी के एजीएम (एचआरएंडए) केपी बिसई ने दूरभाष पर बताया कि सुरदा भवन का सहायक आयुक्त ने निरीक्षण किया है. आइसीसी 28 जनवरी को इस भवन को केवी संगठन को हैंडओवर कर देगा. उन्होंने कहा कि भवन में कुछ काम बाकी है. स्कूल के हैंड ओवर के बाद बाकी कार्यों को पूरा कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को हैंड ओवर होगा.
इसके कुछ दिन बाद पदाधिकारियों और अभिभावकों की मौजदूगी में भवन के उदघाटन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. निरीक्षण के दौरान घाटशिला केवी के प्राचार्य डॉ अनय कुमार, जमशेदपुर की प्राचार्या सोमा घोष, एसके पंडा, जोसेफ मुंडू, यूडीसी राम लाल रजक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola