समर्थन देने से इनकार किया, तो घर पर धावा बोला

Published at :21 Jan 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
समर्थन देने से इनकार किया, तो घर पर धावा बोला

घाटशिला : घाटशिला उत्क्रमित अनुमंडल परिसर में रह रही एनआरएचएम के तहत एएनएम/ जीएनएम कर्मियों ने बुधवार को अस्पताल परिसर में रहने वाली एएनएम रूबि सिंह से बुधवार को विभिन्न प्रखंडों से आयीं एएनएम/जीएनएम कर्मियों ने हड़ताल में समर्थन मांगा और रूबि सिंह ने उन्हें समर्थन देने से इनकार किया तथा उनके आवेदन पर हस्ताक्षर […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला उत्क्रमित अनुमंडल परिसर में रह रही एनआरएचएम के तहत एएनएम/ जीएनएम कर्मियों ने बुधवार को अस्पताल परिसर में रहने वाली एएनएम रूबि सिंह से बुधवार को विभिन्न प्रखंडों से आयीं एएनएम/जीएनएम कर्मियों ने हड़ताल में समर्थन मांगा और रूबि सिंह ने उन्हें समर्थन देने से इनकार किया तथा उनके आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं किया, तो उनके घर पर धावा बोल कर मारपीट करने का प्रयास हुआ.
घर में अकेली थी, दरवाजा बंद था : रूबि
रूबि सिंह ने कहा कि रिंकु मुखर्जी, कल्पना पात्रो, रीना पात्रो, पार्वती हो और सिशिल्या मुर्मू उनसे हड़ताल पर चलने की बात कहने आयी थी. उन्होंने उनसे हड़ताल में समर्थन नहीं देने की बात कही और आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं किया, तो विरोध में उनके साथ जम कर बकझक की. उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर लिया तो उनके दरवाजा को तोड़ने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि अगर दरवाजा खुला रहता तो एएनएम/जीएनएम कर्मी उनके साथ मारपीट करतीं. उन्होंने कहा कि घर में अकेली थी, इसलिए दरवाजा बंद कर लिया था. दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया. इससे दरवाजा का कुछ भाग टूट गया है.
बिना सूचना की पहुंचीं थी एएनएम. रूबि सिंह के घर पर एएनएम/जीएनएम कर्मियों द्वारा किये गये बर्ताव का स्थायी एएनएम सरोजनी कुमारी निराली समेत अन्य एएनएम ने जम कर विरोध किया. सरोजनी ने कहा कि बिना सूचना के एएनएम/जीएनएम कर्मी अस्पताल पहुंची थीं.
अगर उन्हें हड़ताल पर जाना था, तो स्थायी कर्मियों के साथ बैठक कर निर्णय लेना था. जबरदस्ती किसी से हड़ताल पर जाने का समर्थन मांगना और आवेदन पर हस्ताक्षर कराना उचित नहीं है. इसका वे विरोध करती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola