सिलिंडर फटा, दो जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : हरागोड़ा प्रखंड की वनकांटा पंचायत के कैमी गांव में 19 से 23 जनवरी तक मेला का आयोजन किया जाता है. बुधवार को मेला के दौरान गुब्बारा में गैस भरने वाला गैस के सिलिंडर फटने से बैलून बिक्रेता दरखुली गांव निवासी मुन्ना सीट (28) और कैमी गांव निवासी अजय कर (36) गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : हरागोड़ा प्रखंड की वनकांटा पंचायत के कैमी गांव में 19 से 23 जनवरी तक मेला का आयोजन किया जाता है. बुधवार को मेला के दौरान गुब्बारा में गैस भरने वाला गैस के सिलिंडर फटने से बैलून बिक्रेता दरखुली गांव निवासी मुन्ना सीट (28) और कैमी गांव निवासी अजय कर (36) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों के पांव में गंभीर चोट पहंची है.
दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए कटक रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुब्बारा में भरने वाला गैस का सिलिंडर लिक हो गया था. ग्रामीणों ने सिलिंडर फटने की बात कह उसे मेला से जाने की बात कही थी, लेकिन बैलून बिक्रेता वहां से नहीं गया. उसने लिक हुए सिलिंडर को कागज से जाम कर दिया था. इसी दौरान सिलिंडर फट गया. इस घटना से कई ग्रामीण बाल बाल बचे. घटना के बाद मेला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




