एक ही काम में मजदूरों के भुगतान में भिन्नता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धवार को झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के तत्वावधान में वन विश्रामागार में बिहार अल्युमिनियम इंडस्ट्रीज काशिदा के मजदूरों की बैठक दुर्गा पदो महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मजदूरों का परिचय पत्र, वेतन स्लीप, पीएफ, सुरक्षा सामग्री, बोनस, सामान काम पर सामान दाम, उपस्थिति कार्ड आदि के विषय में चर्चा की गयी. […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : धवार को झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के तत्वावधान में वन विश्रामागार में बिहार अल्युमिनियम इंडस्ट्रीज काशिदा के मजदूरों की बैठक दुर्गा पदो महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मजदूरों का परिचय पत्र, वेतन स्लीप, पीएफ, सुरक्षा सामग्री, बोनस, सामान काम पर सामान दाम, उपस्थिति कार्ड आदि के विषय में चर्चा की गयी. बैठक में यह बात सामने आयी कि मजदूरों को सचित्र परिचय पत्र, वेतन स्लीप प्रबंधन द्वारा निर्गत नहीं किया जाता है.
काम करते समय मजदूरों को सुरक्षा की सामग्री उपलब्ध नहीं करायी जाती है. न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है. एक ही काम के लिए मजदूरों को भुगतान में भिन्नता है. निर्णय लिया गया कि कंपनी प्रबंधन को सरकारी प्रावधानों को लागू करने के लिए मांग पत्र सौंपा जायेगा. कंपनी प्रबंधन अगर मांग पत्र पर गंभीरता से विचार नहीं करता है, तो मजदूर चरण बद्ध आंदोलन करेंगे. बैठक में रतन महतो, बिहारी मुंडा, मंगल पातर, लखन चंद्र महतो, प्रदीप कुइली हांसदा उपस्थित थे.
आर्थिक मदद की
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड की के शरदा पंचायत के पंसस अनंत कुमार महंती ने बुधवार को कालिंदी टोला की मृतका कंगाली कालिंदी के श्राद्ध कर्म में पहुंच कर आर्थिक मदद की. उन्होंने उसके पुत्र आलोक कालिंदी को चावल, कपड़ा देकर आर्थिकसहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




