चाकुलिया ने 32 रनों से जीता मैच

Published at :18 Jan 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया ने 32 रनों से जीता मैच

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे हाई स्कूल मैदान में जेएससीए के तत्वावधान में आयोजित 9 वां विजय बोस मेमोरियल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता का एक मैच रविवार को चाकुलिया और मउभंडार क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. चाकुलिया के कप्तान आनंद सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया गया. पहले बल्लेबाजी करते […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे हाई स्कूल मैदान में जेएससीए के तत्वावधान में आयोजित 9 वां विजय बोस मेमोरियल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता का एक मैच रविवार को चाकुलिया और मउभंडार क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. चाकुलिया के कप्तान आनंद सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया गया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चाकुलिया की टीम 27.5 ओवरों में 161 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से परमीत ने 68 और जीतेश ने 25 रनों की पारी खेली. मउभंडार टीम के चंदन ने चार विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी मउभंडार की टीम 23.3 ओवरों में 129 रन पर ऑल आउट हो गयी. चंदन ने 35 रनों की पारी खेली. चाकुलिया के साजीद को तीन विकेट मिला. चाकुलिया ने 32 रनों से मैच जीत लिया. मैच में शकील अहमद और काजल धल ने अंपायर तथा प्रशांत महतो ने स्कोरर की भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola