नागा बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब

चाकुलिया : चाकुलिया के आस्था के प्रतिक नागानल मंदिर में शनिवार से तीन दिवसीय मकर महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ. नागा बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों पुरुष और महिलाओं ने पूजा की. विधायक कुणाल षाड़ंगी भी पहुंचे और पूजा की. परंपरा के मुताबिक थाना प्रभारी विनोद कुमार […]
चाकुलिया : चाकुलिया के आस्था के प्रतिक नागानल मंदिर में शनिवार से तीन दिवसीय मकर महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ. नागा बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों पुरुष और महिलाओं ने पूजा की. विधायक कुणाल षाड़ंगी भी पहुंचे और पूजा की. परंपरा के मुताबिक थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान ने बाबा के दरबार में चांदनी चढ़ायी और पूजा की. इसके साथ ही महोत्सव शुरू हो गया.
पूजा के बाद हवन का कार्यक्रम हुआ. हवन में थाना प्रभारी और उनकी पत्नी समेत अनेक लोगों ने भाग लिया. पुजारी रवींद्र नाथ मिश्रा और दिलीप पति ने हवन संपन्न करवाया. ओम नमो स्वाहा की आवाज से वातावरण गूंज उठा. इधर, पूजा के लिए ग्रामीण इलाके से भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा के लिए पुरुष और महिलाओं की लाइन लगानी पड़ी. पुरुष और महिलाओं के लिए कमेटी ने अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की थी. कमेटी द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया.
मौके पर मेला के संयोजक राजेंद्र पांडेय, अध्यक्ष सूरज प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त अग्रवाल, सचिव राकेश सिंह, सह सचिव सिद्धेश्वर सिंह, सलाहकार जगपत तिवारी, रवींद्र नाथ मिश्रा,कोेषाध्यक्ष विनोद धनानिया समेत कमेटी के अन्य लोग उपस्थित थे. इस आयोजन को लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गयी है. आकर्षक विद्युत सज्जा काफी आकर्षित कर रही है. मंदिर परिसर में मेला भी लगा है. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं. शाम को मेला में अपार भीड़ उमड़ी. मंदिर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




