हीरामनी प्रमुख व श्रवण उप प्रमुख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की पश्चिम मऊभंडार की निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुनी गयीं हीरामनी मुर्मू मंगलवार को प्रमुख निर्वाचित हुई. वहीं उप प्रमुख महुलिया के पंचायत समिति सदस्य श्रवण अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल निर्वाचित हुए. हीरामनी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी आसना पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अंजली मांडी को सात वोट से पराजित किया. […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की पश्चिम मऊभंडार की निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुनी गयीं हीरामनी मुर्मू मंगलवार को प्रमुख निर्वाचित हुई. वहीं उप प्रमुख महुलिया के पंचायत समिति सदस्य श्रवण अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल निर्वाचित हुए.
हीरामनी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी आसना पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अंजली मांडी को सात वोट से पराजित किया. हीरामनी मुर्मू को 14 वोट मिले, तो अंजली मार्डी को सात वोट.
हीरामनी मुर्मू को उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहना कर स्वागत किया. चुनाव में 26 पंसस ने मतदान किया. लोहिया भवन में जिला परिवहन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास और जय प्रकाश श्रीवास्तव सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. निर्वाचित प्रमुख हीरामनी मुर्मू को डीटीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने प्रमाण पत्र दिया. हीरामनी मुर्मू, अंजली मांडी, मेरी टोप्पो और सारथी टुडू ने प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. स्कूटनी में सभी नामांकन पत्र सही पाये गये. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना हुई.
एक मत पत्र रद किया गया. हीरामनी मुर्मू को 14, अंजली मांडी को 7, मेरी टोप्पो को 2 और सारथी टुडू को 2 वोट मिले. प्रमुख हीरामनी मुर्मू का स्वागत मुखिया कन्हाई मुर्मू, निर्मला शुक्ला, दुर्गा मुर्मू, माला डे, बेरूनिका बेहरा, बुद्धेश्वर मार्डी, श्रवण अग्रवाल आदि ने माला पहना कर स्वागत किया. नव निर्वाचित प्रमुख हीरामनी मुर्मू ने कहा कि वे सभी के साथ मिल कर प्रखंड के विकास को नया आयाम देगी.शिक्षा, सफाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगी.
उप प्रमुख के लिए तीन ने भरा नामांकन
उप प्रमुख के लिए अनंता महतो, नवीन साव और श्रवण अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया.स्क्रूटनी में सभी का नामांकन पत्र सही पाया गया. चुनाव के बाद श्रवण अग्रवाल को 15, अंनता महतो को 6 और नवीन साव को 3 वोट मिले. चुनाव में 26 की जगह 24 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान में भाग लिया. काशिदा की मेरी टोप्पो और आसना की पंसस अंजली मांडी ने चुनाव में भाग नहीं लिया. श्रवण अग्रवाल के निर्वाचित होने के बाद डीटीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने प्रमाण पत्र दिया. श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से वे क्षेत्र का विकास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




