घाटशिला . जिला चुनाव प्रभारी बड़कुंअर गागराई ने की कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव स्थगित घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड में आठ जनवरी को हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत मिलने के बाद जिला चुनाव प्रभारी बड़ कुंअर गागराई ने स्थगित कर दिया है. मंडल अध्यक्ष का दोबारा चुनाव होगा और इसकी तिथि की घोषणा बाद में होगी. यह जानकारी बड़कुंअर गागराई […]
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव स्थगित
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड में आठ जनवरी को हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत मिलने के बाद जिला चुनाव प्रभारी बड़ कुंअर गागराई ने स्थगित कर दिया है. मंडल अध्यक्ष का दोबारा चुनाव होगा और इसकी तिथि की घोषणा बाद में होगी. यह जानकारी बड़कुंअर गागराई ने प्रभात खबर को दूरभाष पर दी है.
मामला कुछ ऐसा है. आठ जनवरी को मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी हराधन सिंह की देख-रेख में रायशुमारी हुई थी. रायशुमारी में भीम बहादुर लामा, सत्या तिवारी, सुनील हेंब्रम और सौरभ चक्रवती के नाम का प्रस्ताव आया था. रायशुमारी में मंडल अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनी. हराधन सिंह ने कहा कि सहमति नहीं बनने से चारों नाम जिला चुनाव प्रभारी के पास भेजा जायेगा. अंतिम निर्णय वही लेंगे.
घाटशिला में की भीम के नाम की घोषणा. हराधन सिंह ने घाटशिला आकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंडल अध्यक्ष के रूप में भीम बहादुर लामा के नाम की घोषणा कर दी. इसके साथ ही मुसाबनी में भाजपाई बवाल करने लगे.
पुतला दहन की घोषणा की. मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार सत्या तिवारी, सुनील हेंब्रम और सौरभ चक्रवती ने शाम को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर भीम बहादुर लामा को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर विरोध जताया. तीनों ने नौ जनवरी को चुनाव प्रभारी हराधन सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश साव का पुतला दहन करने की घोषणा की, परंतु पार्टी के नेताओं के आश्वासन पर पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया. नेताओं ने जिला चुनाव प्रभारी से शिकायत की थी.
पार्टी के नियमों का पालन नहीं. उक्त तीनों भाजपा नेताओं ने कहा कि हराधन सिंह ने पार्टी सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाते हुए भीम बहादुर लामा को मंडल अध्यक्ष बनाया. भीम बहादुर लामा दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. ऐसे में उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के नियमों का घोर उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




