अंजली प्रमुख व श्रवण उपप्रमुख के दावेदार

Published at :11 Jan 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
अंजली प्रमुख व श्रवण उपप्रमुख के दावेदार

घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी विश्रामागार में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में घाटशिला प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के नामों पर चर्चा हुई. शाम में होटल मेरेडियन में श्री हांसदा प्रमुख के लिए आसना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अंजली मार्डी और उप […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी विश्रामागार में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में घाटशिला प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के नामों पर चर्चा हुई. शाम में होटल मेरेडियन में श्री हांसदा प्रमुख के लिए आसना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अंजली मार्डी और उप प्रमुख के दावेदार के रूप में महुलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल के नाम की घोषणा की.

बैठक में जगदीश भकत ने बताया कि प्रमुख और उप प्रमुख बनने के लिए पंचायत समिति सदस्यों की संख्या बल झामुमो के पास है. उन्होंने कहा कि झामुमो का प्रमुख और उप प्रमुख बनेगा. उन्होंने कहा कि प्रमुख और उप प्रमुख के नाम पर कोल्हान प्रभारी चंपई सोरेन और जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने भी दोनों के नामों की चर्चा की है. इधर, प्रमुख की दावेदार अंजली मार्डी ने कहा कि प्रमुख बनने के बाद दामपाड़ा में शिक्षा में सुधार करेंगी. स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क पर जोर देंगी.

डॉप आउट लड़कियों को शिक्षा देने समेत तारामणी स्मारक प्लस टू विद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने पर बल देंगी. बैठक में सचिव रतन महतो, विश्वनाथ गोराई, बपाई दास, काजल डॉन, नील कमल महतो, लखपति गिरी, प्रणव रजक, खुदी राम हांसदा, काला चंद सरकार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola