आमदा को हरा देडांग की टीम जीती

Published at :10 Jan 2016 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
आमदा को हरा देडांग की टीम जीती

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के नूतनगढ़ मैदान में तृतीय दीपाल मेमोरियल नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन शनिवार को जिला परिषद सदस्य आरती सामद ने बल्लेबाजी कर और मुखिया गोविंद मार्डी ने गेंदबाजी कर किया. प्रतियोगिता उदघाटन से पूर्व दिवंगत दीपाल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के नूतनगढ़ मैदान में तृतीय दीपाल मेमोरियल नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन शनिवार को जिला परिषद सदस्य आरती सामद ने बल्लेबाजी कर और मुखिया गोविंद मार्डी ने गेंदबाजी कर किया. प्रतियोगिता उदघाटन से पूर्व दिवंगत दीपाल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की गयी. उदघाटन मैच आमदा एकादश और देडांग

एकादश के बीच खेला गया. टॉस जीत कर देडांग की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 10 ओवर में देडांग की टीम ने 6 विकेट खोकर 88 रन बनाया. आमदा की टीम ने लक्ष्य का पीछा किया, मगर 72 रन बना कर पूरी टीम आउट हो गयी और मैच 16 रनों से हार गयी.

फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जायेगा. प्रतियोगिता के आयोजन में गोपेश सीट, प्रशांत सीट, शिबू देहुरी, देवाशीष सिंह, राजू नमाता, विक्की सिह, विकास सिंह, राहुल सीट, कृष्णा सिंह, कंचन सीट, चंदन नारायण देव, दीपू देहुरी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola