34 प्रभावितों को कल दी जायेगी राहत राशि

Published at :09 Jan 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
34 प्रभावितों को कल दी जायेगी राहत राशि

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के प्रभावित दुकानदारों व परिवारों को रविवार को राहत राशि प्रदान की जायेगी. व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार साहुु, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रन एन्थोनी फरनांडो, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष व अमर कंपलेक्स के ऑनर नारायण अग्रवाल ने बताया कि चक्रधरपुर के सजग व अमन पसंद लोगों ने 5 […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के प्रभावित दुकानदारों व परिवारों को रविवार को राहत राशि प्रदान की जायेगी. व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार साहुु, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रन एन्थोनी फरनांडो, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष व अमर कंपलेक्स के ऑनर नारायण अग्रवाल ने बताया कि चक्रधरपुर के सजग व अमन पसंद लोगों ने 5 लाख से अधिक रूपये का सहयोग प्रदान किया है. शनिवार शाम तक सहयोग राशि स्वीकार किया जायेगा. इसके बाद रविवार को दिन के 12 बजे से सभी 27 प्रभावित दुकानदार व दंदासाई वार्ड संख्या 4 में पत्थरबाजी के दौरान प्रभावित हुये 7 परिवारों को राहत राशि प्रदान की जायेगी.
मदद का सिलसिला जारी
पीड़ित दुकानदारों की मदद के लिए कई और लोग सामने आये हैं. इनमें हाजी अरशद अहमद खान 6000, एकजुट संस्था 2300, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ 5000, हाजी एकराम हुसैन 11000, मतीउर्रहमान 500, हाजी अब्दुल गफूर 1100, सुहैल खान मुन्ना 10000, अमजद अली 1000, विनय मिश्रा बब्लू 3000, प्रदीप अग्रवाल 5000, बापी दत्ता 2100, जलाराम मेडिकल 2100, जयकिशन प्रधान 200, हाजी अब्दुल खालिक 2500, मसजिद-ए-बिलाल कमेटी चांदमारी 7000, हाजी डॉ एम अली 15 हजार, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रन प्रवीर प्रमाणिक 3100, भगेरिया फाउंडेशन 5 हजार, जय गुरू स्वीट्स 5000, नूर आलम 2000, हिमांशु प्रधान 1100, दीप टेंट हाउस 3000 समेत अन्य कई शहर वासियों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाये हैं. शनिवार शाम तक मदद की राशि दी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola