घाटशिला में दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बासाडेरा गांव में 31 दिसंबर की शाम परमेश्वर सिंह की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही शशि सिंह द्वारा जंगल में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचल कर नृशंस हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वह बासाडेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बासाडेरा गांव में 31 दिसंबर की शाम परमेश्वर सिंह की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही शशि सिंह द्वारा जंगल में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचल कर नृशंस हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वह बासाडेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी और बकरी चराने के लिए जंगल गयी थी. घटना के एक दिन बाद शव बरामद
ग्रामीणों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
बासाडेरा के ग्राम प्रधान गौर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में गांव के रवि सिंह और रामचंद्र सिंह ने कहा कि टोटका झरना के पास लड़की से दुष्कर्म के बाद शशि सिंह ने हत्या कर दी. शशि को वहां से आते उन्होंने देखा था. बैठक में शशि सिंह एक बार मामले से मुकर गया, लेकिन फिर उसने कबूल किया कि लड़की के साथ उसने दुष्कर्म किया और बचने के लिए पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी है.
बैठक में कालचिती पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज, मुखिया प्रतिनिधि मोसो सोरेन, वार्ड सदस्य सिंगराय होनहागा, शैलेन मन्ना समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. शेष पेज 15 पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




