घाटशिला में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बासाडेरा गांव में 31 दिसंबर की शाम परमेश्वर सिंह की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही शशि सिंह द्वारा जंगल में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचल कर नृशंस हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वह बासाडेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बासाडेरा गांव में 31 दिसंबर की शाम परमेश्वर सिंह की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही शशि सिंह द्वारा जंगल में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचल कर नृशंस हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वह बासाडेरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी और बकरी चराने के लिए जंगल गयी थी. घटना के एक दिन बाद शव बरामद हुआ. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. बुधवार को ग्रामीणों ने आरोपी शशि सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




