सड़क पर कटा पंजा मिलने से सनसनी

Published at :07 Jan 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर कटा पंजा मिलने से सनसनी

घाटशिला : घाटशिला के नबावकोठी के पास सड़क पर बुधवार की शाम को एक कटा पंजा मिलने से सनसनी फैल गयी. पंजा में अंगूठा नहीं था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस पहुंची, तब तक कुत्ते पंजा लेकर झाड़ियों में चले गये और नोंच-नोंच कर खा गया. इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के नबावकोठी के पास सड़क पर बुधवार की शाम को एक कटा पंजा मिलने से सनसनी फैल गयी. पंजा में अंगूठा नहीं था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस पहुंची, तब तक कुत्ते पंजा लेकर झाड़ियों में चले गये और नोंच-नोंच कर खा गया. इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

आखिर सड़क पर किसी मानव के हाथ का एक कटा पंजा कैसे आ गया?. पुलिस ने आसपास की झाड़ियों में टॉर्च जला कर पंजा को खोजने का प्रयास किया, मगर पुलिस को पंजा नहीं मिला, तो वह वापस लौट गयी. पुलिस ने कहा कि सुवर्णरेखा नदी किनारे शव दफनाये जाते हैं. कुत्ते पंजा को लेकर वहीं से आये होंगे और सड़क पर छोड़ कर भाग गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola