युवाओं ने उठक-बैठक कर शराब न पीने का लिया संकल्प

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज और मुखिया प्रतिनिधि मोसो सोरेन ने 31 दिसंबर को बासाडेरा गांव में नाबालिग लड़की के साथ घटी बलात्कार के बाद हत्या की घटना के बाद बुधवार को बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि शराब समाज के लिए घातक साबित […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज और मुखिया प्रतिनिधि मोसो सोरेन ने 31 दिसंबर को बासाडेरा गांव में नाबालिग लड़की के साथ घटी बलात्कार के बाद हत्या की घटना के बाद बुधवार को बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि शराब समाज के लिए घातक साबित हो रही है.
शराब के नशे में ही गलत काम किया जा रहा है, इसलिए शराब पर प्रतिबंध जरूरी है. बैठक में उपस्थित कई युवाओं से कान पकड़वा कर उठक- बैठक करायी और शराब नहीं पीने की हिदायत दी. युवाओंं ने कान पकड़ कर शराब नहीं पीने का संकल्प लिया. युवाओं ने कहा कि वे किसी भी हाल में शराब का सेवन नहीं करेंगे. अगर शराब पीते हैं, तो दंड के भागीदार होंगे. शराब पीकर पकड़े जाने पर गांव के लोग दंड देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




