भू-अर्जन विभाग की बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडुंगरी एनएच 33 पर जमशेदपुर से बगुला में भूमि की राशि का भुगतान करने जाते भू-अर्जन विभाग की बलेरो ने सोमवार को काड़ाडुबा से फुलडुंगरी की ओर हीरो होंडा गैलेंबर बाइक संख्या जेएच 05एजेड/ 3872 से आते श्याम पदो दुबे (48) को धक्का मार कर जख्मी कर दिया. बलेरो […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडुंगरी एनएच 33 पर जमशेदपुर से बगुला में भूमि की राशि का भुगतान करने जाते भू-अर्जन विभाग की बलेरो ने सोमवार को काड़ाडुबा से फुलडुंगरी की ओर हीरो होंडा गैलेंबर बाइक संख्या जेएच 05एजेड/ 3872 से आते श्याम पदो दुबे (48) को धक्का मार कर जख्मी कर दिया. बलेरो पर चालक समेत छह लोग सवार थे.
काला रंग की बलेरो संख्या जेएच 05बीएल/1999 से भू-अर्जन विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता अविनाश कुमार के नेतृत्व में बगुला जा रहे थे. फुलडुंगरी के पास बलेरो और बाइक में सीधी टक्कर हो गयी.
इससे बाइक सवार बलेरो के बोनेट पर जा गिरा. इससे उसकी छाती समेत अन्य जगहों पर चोट पहुंची है. आसपास के लोगों ने श्री दुबे को उठाया और फुलडुंगरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. नर्सिंग होम में इलाज के बाद घायल व्यक्ति को बलेरो से अस्पताल ले जाया गया. झामुमो नेता सिमंत पाल ने बताया कि घायल काड़ाडुबा का रहने वाला है. उसका घर लालडीह में भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




