काली मंदिर से 10 हजार के गहने व नकदी चोरी

Published at :05 Jan 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
काली मंदिर से 10 हजार के गहने व नकदी चोरी

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के धर्मबहाल श्री श्री आचार्या काली मंदिर में तीन-चार जनवरी की रात में अज्ञात चोरों ने मां काली को पहनायी गयी चांदी की हार समेत अन्य सामानों की चोरी की. मंदिर के पुजारी एमबी आचार्या ने बताया कि रात में वे मंदिर का ग्रील बंद कर सोये थे. रात में […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के धर्मबहाल श्री श्री आचार्या काली मंदिर में तीन-चार जनवरी की रात में अज्ञात चोरों ने मां काली को पहनायी गयी चांदी की हार समेत अन्य सामानों की चोरी की. मंदिर के पुजारी एमबी आचार्या ने बताया कि रात में वे मंदिर का ग्रील बंद कर सोये थे. रात में कब ग्रील खोल कर अज्ञात लोगों ने काली प्रतिमा से चांदी की हार, दो थाली, 75 वर्ष पुरानी चिमटी, अगरबत्ती समेत अन्य सामानों की चोरी की.

पुजारी ने बताया कि लगभग 10 हजार मूल्य के सामानों की चोरी अज्ञात लोगों ने मंदिर से की है. पुजारी की मां गीता देवी आचार्या ने बताया कि रात में मंदिर में चोरी की घटना घटी. विदित हो कि धर्मबहाल में एनएच 33 किनारे वर्ष 2001 में काली मंदिर की स्थापना हुई. मंदिर में चोरी की यह पहली घटना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola