झाटीझरना में नहीं हुआ टीकाकरण, हंगामा

Published at :06 Dec 2013 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
झाटीझरना में नहीं हुआ टीकाकरण, हंगामा

25 बच्चे सभी प्रकार के टीके से वंचित घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के सबसे बीहड़ पंचायत झाटीझरना के बच्चे जन्म लेने के बाद टीका करण से भी वंचित हो रहे हैं. गुरुवार को झाटीझरना में टीकाकरण था, परंतु एएनएम नहीं गयी. नाराज ग्रामीणों ने हंगामा मचाया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रति सप्ताह गुरुवार को शून्य […]

विज्ञापन

25 बच्चे सभी प्रकार के टीके से वंचित

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के सबसे बीहड़ पंचायत झाटीझरना के बच्चे जन्म लेने के बाद टीका करण से भी वंचित हो रहे हैं. गुरुवार को झाटीझरना में टीकाकरण था, परंतु एएनएम नहीं गयी. नाराज ग्रामीणों ने हंगामा मचाया.

ग्रामीणों ने बताया कि प्रति सप्ताह गुरुवार को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीके दिये जाते हैं. 21 नवंबर को बालीडीह गांव में भी टीकाकरण नहीं हुआ और गुरुवार झाटीझरना गांव में टीकाकरण नहीं हुआ. इससे ग्रामीण भड़क गये हैं. माताएं अपने बच्चों को लेकर दोपहर दो बजे बैठी रही, परंतु एएनएम नहीं आयी. ग्रामीणों ने बताया कि टीका नहीं लगने से बच्चे बीमार होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola