21 दिसंबर को जयराम मुंडा को गिरफ्तार कर भेजा था जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : 21 दिसंबर को साइट इंचार्ज मर्डर केस में बेतना के जयराम मुंडा को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृत साइट इंजार्च का खून से सना शर्ट और डायरी बरामद किया था. जयराम मुंडा ने अपने बयान में पुलिस को जानकारी दी थी कि अपहरण और हत्या के मामले में डाकुई […]
विज्ञापन
घाटशिला : 21 दिसंबर को साइट इंचार्ज मर्डर केस में बेतना के जयराम मुंडा को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृत साइट इंजार्च का खून से सना शर्ट और डायरी बरामद किया था.
जयराम मुंडा ने अपने बयान में पुलिस को जानकारी दी थी कि अपहरण और हत्या के मामले में डाकुई के माहली टोला का भुजुंग माहली भी शामिल था. पुलिस के मुताबिक भुजुुंग को उसके घर से 28- 29 दिसंबर की रात गिरफ्तार किया गया था.
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त साइकिल को बरामद किया था. कोर्ट भेजने के लिए थाना में किया था बंद. पुलिस ने बताया कि भुजुंग माहाली को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी कराने के बाद जेल भेजने के लिए हाजत में बंद रखा गया था, लेकिन थाना हाजत में बंद होने के थोड़ी देर के बाद ही आरोपी भुजुंग ने फांसी लगा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




