नेतरा में इलाज के अभाव में सबर की मौत

Published at :31 Dec 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
नेतरा में इलाज के अभाव में सबर की मौत

मुसाबनी : बुधवार को धोबनी पंचायत के नेतरा के डुंगरीचोट टोला में बुधू सबर (38) की उचित इलाज के अभाव में मौत हो गयी. परिवार वालों के अनुसार बुधू सबर ब्रेन मलेरिया तथा जोंडिस से पीडि़त था. आर्थिक तंगी एवं अज्ञानता के कारण पत्नी फूलबनी सबर उसका इलाज झोला छाप चिकित्सकों से करा रही थी. […]

विज्ञापन
मुसाबनी : बुधवार को धोबनी पंचायत के नेतरा के डुंगरीचोट टोला में बुधू सबर (38) की उचित इलाज के अभाव में मौत हो गयी. परिवार वालों के अनुसार बुधू सबर ब्रेन मलेरिया तथा जोंडिस से पीडि़त था.
आर्थिक तंगी एवं अज्ञानता के कारण पत्नी फूलबनी सबर उसका इलाज झोला छाप चिकित्सकों से करा रही थी. बुधवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और बुधू सबर की मौत उसके घर पर ही हो गयी. बुधू सबर की बीमारी से हुई मौत से उसकी पत्नी तथा बच्चों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है. मृतक बुधू सबर ही परिवार में कमाने वाला था.बुधू सबर जंगल से सूखी लकड़ी लाकर उसे बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक के चार पुत्र तथा तीन पुत्री है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola