पर्यटकों से गुलजार होने लगा है बराज डैम

Published at :29 Dec 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यटकों से गुलजार होने लगा है बराज डैम

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम पर्यटकों से गुलजार होने लगा है. 25 दिसंबर से यहां पश्चिम बंगाल के पर्यटक सैर-सपाटे में आने लगे हैं. बराज डैम के पास दूर-दूर तक पिकनिक स्पॉट है. कई जगहों पर लोग पिकनिक मनाते भी देखे गये. जमशेदपुर, घाटशिला समेत आस पास के शहरों के कई लोग […]

विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम पर्यटकों से गुलजार होने लगा है. 25 दिसंबर से यहां पश्चिम बंगाल के पर्यटक सैर-सपाटे में आने लगे हैं. बराज डैम के पास दूर-दूर तक पिकनिक स्पॉट है. कई जगहों पर लोग पिकनिक मनाते भी देखे गये. जमशेदपुर, घाटशिला समेत आस पास के शहरों के कई लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां पिकनिक मनाते देखे गये.

25 दिसंबर से जनवरी माह तक बराज डैम में पिकनिक मनाने का दौर चलता है.
बंगाल से आये पर्यटक भी इस डैम में घुमने आते हैं. शनिवार दोपहर में कई वाहन पर सवार होकर बंगाल के पर्यटक यहां घुमने पहुंचे थे. अधिकांश पर्यटक टूरिस्ट रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं.वहां से प्रत्येक दिन बराज डैम, सातगुड़म, बुरूडीह डैम, धारागिरी समेत अन्य पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने पर्यटक जाते हैं.बराज डैम तक सड़क मार्ग बेहतर होने के कारण अधिकांश पर्यटक यहां सैर-सपाटे में पहुंचते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola