मुआवजा की मांग पर प्रदर्शन

Published at :03 Dec 2013 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
मुआवजा की मांग पर प्रदर्शन

आंध्रप्रदेश से चालक का शव बहरागोड़ा पहुंचा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कपाड़िया गांव निवासी वाहन चालक मृतक जितेन बाटुल (28) के शव के साथ बहरागोड़ा के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को मुआवजा की मांग को लेकर एबुलेंश से शव को नीचे उतरने से रोका. जैसे ही सोमवार […]

विज्ञापन

आंध्रप्रदेश से चालक का शव बहरागोड़ा पहुंचा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कपाड़िया गांव निवासी वाहन चालक मृतक जितेन बाटुल (28) के शव के साथ बहरागोड़ा के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को मुआवजा की मांग को लेकर एबुलेंश से शव को नीचे उतरने से रोका.

जैसे ही सोमवार को आंध्रप्रदेश से चालक का शव बहरागोड़ा पहुंचा, ग्रामीणों ने एबुलेंश को रोक दिया और मुआवजा की मांग पर बवाल मचाना शुरू किया. मुखिया सतीश मुंडा, रंजीत बाला, अरुण बारीक, तुषार मंडल के अलावा अन्य लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर विरोध जताया और शव को वाहन से उतरने से रोका. सेफ एक्सप्रेस के ट्रांसपोर्टर सुदिप्तो घोष को इसके बाद वहां बुलाया गया और उनसे मांग की गयी कि मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दी जाये.

उक्त चालक इसी ट्रांसपोर्ट का वाहन चलाता था. उसका 28 नवंबर को आंध्रप्रदेश में मौत हो गयी थी. श्री घोष ने कहा कि मृतक के परिजन को 50 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दी जायेगी. उन्होंने तत्काल मृतक के परिजन को पांच हजार रुपये दिये. उन्होंने कहा कि जो भी इंश्योरेंस की राशि वह मृतक के परिजन को दी जायेगी. इसके बाद राजनीतिक दल के नेता और पंचायत प्रतिनिधि राजी हुए और वाहन से शव नीचे उतारा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola