नॉन बैंकिंग पर 2.50 लाख के गबन का शिकायतवाद

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चाकुलिया की मुसलिम बस्ती निवासी नसीमा बानो ने शिकायतवाद संख्या सी-1/164/2013 के तहत आइआरएल (इनफ्यूनिटी रेलकॉम लिमिटेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव मुखर्जी, डायरेक्टर कमल मल्लिक, हिमांशु राय उर्फ लालू तथा महफूज आरीफ के खिलाफ दो लाख 50 हजार के गबन के आरोप में 13 […]
घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चाकुलिया की मुसलिम बस्ती निवासी नसीमा बानो ने शिकायतवाद संख्या सी-1/164/2013 के तहत आइआरएल (इनफ्यूनिटी रेलकॉम लिमिटेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव मुखर्जी,
डायरेक्टर कमल मल्लिक, हिमांशु राय उर्फ लालू तथा महफूज आरीफ के खिलाफ दो लाख 50 हजार के गबन के आरोप में 13 नवंबर 13, भादवि की धारा 406, 420, 504, 120 (बी) और 34 के तहत शिकायतवाद दर्ज कराया है.
दर्ज शिकायतवाद में कहा गया आइआरएल की चाकुलिया शाखा के उदघाटन के लिए बैठक की थी. नसीमा बानो को संस्था का एजेंट बनाया था. उसने विभिन्न ग्राहकों से ढ़ाई लाख रुपये अपने भाई महफूज आरीफ को शाखा में जमा करने के लिए दी. उसने पासबुक और रिसीप्ट भी विभिन्न ग्राहकों को दे दी.
जब लोगों का परिपक्वता राशि लेने गये, तो लोगों को कंपनी ने जमा नहीं लौटायी और उनके साथ धोखाधड़ी की. इस घटना के बाद चाकुलिया शाखा बंद कर दी गयी और राशि हड़पने की योजना बनायी गयी. उक्त जमा राशि को अपने निजी काम में लगाया गया. नसीमा बानो समेत विभिन्न ग्राहकों की जमा राशि भी हड़पी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




