तीन माह से कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

मुसाबनी : बुधवार को अंबेडकर भवन में नगर सेवा समिति की एक बैठक उपप्रमुख रवींद्रनाथ घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें मुसाबनी टाउनशिप के चारों पंचायत उत्तरी बादिया, पूर्वी मुसाबनी, पश्चिमी मुसाबनी और पश्चिमी बादिया के प्रतिनिधि क्रमश: लोरेटा खालको और अनिता सागर, मौसमी चक्रवर्ती, अनुप ओड़िया, भरत भकत सहित अन्य उपस्थित थे. समिति […]
मुसाबनी : बुधवार को अंबेडकर भवन में नगर सेवा समिति की एक बैठक उपप्रमुख रवींद्रनाथ घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें मुसाबनी टाउनशिप के चारों पंचायत उत्तरी बादिया, पूर्वी मुसाबनी, पश्चिमी मुसाबनी और पश्चिमी बादिया के प्रतिनिधि क्रमश: लोरेटा खालको और अनिता सागर, मौसमी चक्रवर्ती, अनुप ओड़िया, भरत भकत सहित अन्य उपस्थित थे.
समिति के अध्यक्ष एसएन भद्र, सचिव प्रभाकर सोना ने टाऊनशिप में बिजली, पानी, रखरखाव में हो रही परेशानी का जिक्र किया. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली-पानी के बिल का भुगतान सभी नहीं कर रहे हैं. जिस कारण पिछले तीन माह से रखरखाव का काम कर रहे दो दर्जन कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. प्रभाकर सोना ने कहा कि इस महंगाई में सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए.
बैठक में तय हुआ कि मुद्दों पर 1 दिसंबर को दोबारा बैठक होगी. चारों पंचायतों की एक स्टीयरिंग कमेटी बनाकर नगर सेवा समिति की समस्याओं का समाधान किया होगा. 1 दिसंबर की बैठक में सेवा शुल्क देने वालों की सूची उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




