राज्य की राजनीति में परिवार व पैसा हावी

Published at :25 Nov 2013 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य की राजनीति में परिवार व पैसा हावी

घाटशिला : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की राजनीति में परिवार और पैसा हावी है. इसके कारण ही 13 साल बाद भी राज्य का विकास नहीं हुआ. उन्होंने परिवार वाद की तुलना शिबू सोरेन से की तो पैसा की तुलना मुंडा और कोड़ा की सरकार से की. वे रविवार को घाटशिला के […]

विज्ञापन

घाटशिला : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की राजनीति में परिवार और पैसा हावी है. इसके कारण ही 13 साल बाद भी राज्य का विकास नहीं हुआ. उन्होंने परिवार वाद की तुलना शिबू सोरेन से की तो पैसा की तुलना मुंडा और कोड़ा की सरकार से की.

वे रविवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में आयोजित झाविमो के आदिवासी मोरचा के कार्यकर्ता महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. महासम्मेलन में हजारों की भीड़ थी. घाटशिला झाविमो के झंडे से पटा था. बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद के उद्घोष से सभा स्थल गूंज रहा था.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता और ग्रामीण धन कटनी छोड़ यहां आये इसके लिए धन्यवाद. उन्होंने कहा 13 साल बाद भी झारखंड में रोजगार का अवसर नहीं है. खेत में पानी नहीं है. अस्पताल में डॉक्टर नहीं है. स्कूल में मास्टर नहीं है. 13 साल तक शासन करने वालों में राज्य को दशा और दिशा हीन बना दिया है.

टेलर दिखाया था, फिल्म दिखायेंगे

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य बना तो 28 माह तक मैं मुख्यमंत्री बना था. 28 माह में जो मैंने विकास किया. वह विकास का टेलर था. उसके बाद कई सरकारें बनी. कई लोग सीएम बने, परंतु विकास की गाड़ी आगे नहीं बढ़ी. 2014 और 15 अहम है. 14 में लोस तो 15 में विस चुनाव होना है.

आप हमें मौका देंगे, तो विकास की फिल्म दिखायेंगे. उन्होंने कहा कि जब झारखंड बना तब झामुमो के एक भी सांसद लोकसभा में नहीं थे और वे लोग अलग राज्य का श्रेय लेना चाहते हैं.

सरकार बड़े लोग के लिए है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 13 साल से सरकार बड़े लोगों के लिए काम कर रही है. गरीब, किसान, मजदूर, युवा, आदिवासी, दलित हाशिये पर हैं. भूख, गरीबी, अशिक्षा, भय दूर करने के लिए झाविमो को चुने.

मैं सत्ता में आया, तो जमीन के बदले जमीन देंगे. उपयोगिता के आधार पर किसानों को जमीन का दाम देंगे. सरना कोर्ड लागू होगा. आदिवासी-मूलवासियों को मातृभाषा का हक मिलेगा. अब तक की सरकारों ऐसा कभी न किया न इसके लिए सोचा ही.

इन्होंने भी संबोधित किया

महासम्मेलन को सांसद डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता सह विधायक प्रदीप यादव, झाविमो आदिवासी मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश्वर मुंडा, रामलाल सोरेन, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, डॉ दिनेश षाड़ंगी, डॉ सबा अहमद, केंद्रीय उपाध्यक्ष मंगल सिंह बोबोंगा, केंद्रीय महासचिव जोबा मांझी, केंद्रीय सचिव अभय सिंह, नुनू लाल मरांडी, सनातन मांझी, जिलाध्यक्ष चौधरी उमेश सिंह, फिरोज खान, नरेश मुमरू, चंद्र मोहन मार्डी, हिंदू हांसदा, अनिल मुमरू, गीता मुमरू, अजरुन टुडू, मनोज प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता खेलाराम बेसरा ने की जबकि संचालन सोमाय टुडू ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola