राखा में बनेगा ट्रेनिंग सेंटर

झारखंड के डीजीपी पहुंचे मुसाबनी, किया अवलोकन मुसाबनी/जादूगोड़ा : झारखंड के डीजीपी राजीव कुमार के नेतृत्व में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम गुरुवार सुबह हैलीकॉप्टर से मुसाबनी रिक्रेशन क्लब मैदान पहुंची. वहां से कांस्टेबुल प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट निर्माण के लिए भूमि देखने सड़क मार्ग से राखा रवाना हुए. राखा कॉपर में प्रशिक्षण केंद्र के लिए […]
झारखंड के डीजीपी पहुंचे मुसाबनी, किया अवलोकन
मुसाबनी/जादूगोड़ा : झारखंड के डीजीपी राजीव कुमार के नेतृत्व में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम गुरुवार सुबह हैलीकॉप्टर से मुसाबनी रिक्रेशन क्लब मैदान पहुंची. वहां से कांस्टेबुल प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट निर्माण के लिए भूमि देखने सड़क मार्ग से राखा रवाना हुए.
राखा कॉपर में प्रशिक्षण केंद्र के लिए 120 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. एचसीएल कंपनी से राज्य सरकार द्वारा अधिकृत राखा की जमीन को डीजीपी एवं टीम ने अवलोकन किया.
डीजीपी सुबह 9.40 बजे मुसाबनी पहुंचे. यहां उनके स्वागत के लिए एसएसपी रिचर्ड लकड़ा, सीआरपीएफ 193 बटालियन के कमांडेंट धर्मेद्र सिंह बिसेन, एसडीओ अमित कुमार, डीएसपी वचन देव कुजूर, घाटशिला के एसडीपीओ शिवेंद्र, बीडीओ स्मृता कुमारी, इंस्पेक्टर गोपाल प्रसाद, थाना प्रभारी आरसी पाल, सअनि एन खान समेत कई अधिकारी एवं जवान खड़े थे.
डीजीपी के हैलीकॉप्टर से उतरते ही जिला महिला पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गयी. डीजीपी मुसाबनी में स्थित सीआइएटी भी गये.
आंतक विरोधी प्रशिक्षण स्कूल सीआइएटी के पर्यवेक्षक अवकाश प्राप्त कर्नल ए आर सिन्हा ने प्रशिक्षण केंद्र के संबंध में जानकारी दी. डीजीपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. यहां से डीजीपी का काफिला आइआरबी-2 के कैंप मुख्यालय पहुंचा. यहां जवानों ने डीजीपी को सलामी दी. आइआरबी के कमांडेंट मृत्युंजय कुमार ने समस्याओं की जानकारी भी दी.
यहां से डीजीपी का काफिला रिक्रियेशन क्लब मैदान पहुंचा और वापस रांची के लिए रवाना हो गये.डीजीपी के साथ आइजी जैप एसएन प्रधान, आइजी प्रशिक्षण आरएन भाटिया, आइजी प्रशिक्षण उमेश कुमार सिंह, डीआइजी जैप लक्ष्मण प्रसाद सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










