विषैला पदार्थ खाने से चार खस्सी मरे

गालूडीह : गालूडीह वन परिसर क्षेत्र के हेंदलजुड़ी गांव में वन विभाग द्वारा संचालित नर्सरी में कोई विषैला पदार्थ खा लेने से चार खस्सी की मौत हो गयी. चारों खस्सी हेंदलजुड़ी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील मांझी की थी. मारे गये खस्सी नर्सरी के पास ही पड़े हैं. इस घटना से खस्सी के मालिक सुनील मांझी […]
गालूडीह : गालूडीह वन परिसर क्षेत्र के हेंदलजुड़ी गांव में वन विभाग द्वारा संचालित नर्सरी में कोई विषैला पदार्थ खा लेने से चार खस्सी की मौत हो गयी. चारों खस्सी हेंदलजुड़ी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील मांझी की थी.
मारे गये खस्सी नर्सरी के पास ही पड़े हैं. इस घटना से खस्सी के मालिक सुनील मांझी आक्रोशित हैं. उन्होंने इस संबंध में वनपाल पवन कुमार सिंह से मिलने पहुंचे, परंतु वे घर पर नहीं थे.
सुनील मांझी ने बताया कि वन विभाग नर्सरी में जहर देकर रखा है. खस्सी के मुंह से झांक निकल रहा था. मारे गये चारों खस्सी की कीमत 50 हजार रुपये की बतायी गयी. इस घटना से वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों मे आक्रोश है. वन पाल से संपर्क कर पक्ष लेने का प्रयास किया गया, परंतु वे नहीं मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




