डुमरिया: पंसस के लिए बिके 12 पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में डुमरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को भी 12 पुरुष और महिलाओं ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे. पलासबनी से विजय सरदार, खैरबनी से छोटराय मुर्मू, खैरबनी से रामचंद्र हेंब्रम, बड़ाकांजिया से सुष्मिता हेंब्रम, बड़ाकांजिया से नियति रानी गिरी, […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में डुमरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को भी 12 पुरुष और महिलाओं ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे. पलासबनी से विजय सरदार, खैरबनी से छोटराय मुर्मू, खैरबनी से रामचंद्र हेंब्रम, बड़ाकांजिया से सुष्मिता हेंब्रम, बड़ाकांजिया से नियति रानी गिरी, धोबनी से देवला मुर्मू, मुर्गाघुटू से अमिय महतो, बड़ाकांजिया से मानसी पंडा, कांटाशोल से सुरेश कुमार जोंको, आस्ता कोवाली से गौरी टुडू, केंदुआ से सुमिता देवगम व कांटाशोल से धानो किस्कू ने दूसरी बार नाम निर्देशन पत्र खरीदे हैं.
गुड़ाबांदा से छह लोगों ने फॉर्म खरीदे. इधर, गुड़ाबांदा प्रखंड से विभिन्न पंचायतों से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए छह पुरूष और महिलाओं ने गुरुवार को नाम निर्देशन पत्र खरीदे हैं.
अंगारपाड़ा से तपस्वनी बेरा, बनमाकड़ी से चैतन्य मुंडा, बनमाकड़ी से सूरज बेरा, सिंहपुरा से विश्रनाथ महतो, फॉरेस्ट ब्लॉक से समराय मुर्मू और अंगारपाड़ा से रिंकू राउत ने दूसरी बार नाम निर्देशन पत्र खरीदा.
मुसाबनी: 104 पत्र खरीदे
मुसाबनी. मुसाबनी प्रखंड से गुरुवार को मुखिया के लिए 20 तथा वार्ड सदस्य के लिए 84 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. वार्ड के लिए 43 महिला व 41 पुरुषों ने नामांकन पत्र खरीदा. प्रखंड से आज कुल 104 नामांकन पत्र बिके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




