झारखंड स्थापना दिवस पर निकलेगी रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ इंदू प्रभा खलको की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई. इस बैठक में बेहतर ढ़ंग से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करने, बच्चों का शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर देने, पोषक क्षेत्र के नि:शक्तों का सर्वे करने, झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी, रेडी टू इट का […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ इंदू प्रभा खलको की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई.
इस बैठक में बेहतर ढ़ंग से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करने, बच्चों का शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर देने, पोषक क्षेत्र के नि:शक्तों का सर्वे करने, झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी, रेडी टू इट का सही तरह से वितरण करने, आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद पंजी का सही तरीके से संधारित करने, 0-5 वर्ष के बच्चों का वजन कर ग्रोथ चार्ट में दर्शाने, बच्चों के ग्रेड की जानकारी अभिभावक को देने तथा पोषाहार से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
सीडीपीओ श्रीमती खलको ने कहा कि सेविका आंगनबाड़ी केंद्र का सही तरह से संचालन करें. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जायेगा. गड़बड़ी पाये जाने वाले केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका पर कार्रवाई की जायेगी. 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस के दिन रैली निकाली जायेगी. इसके लिये सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सुबह सात बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सेविका रेडी टू इट का वितरण सही तरीका से करे.इसका दुरूपयोग करते पाये जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




