चार रेलकर्मियों को मिलेगा एक्सिडेंटल फ्री अवार्ड

Published at :29 Oct 2015 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
चार रेलकर्मियों को मिलेगा एक्सिडेंटल फ्री अवार्ड

चक्रधरपुर : आगामी 30 अक्तूबर को चक्रधरपुर रेल मंडल के अपर सुरक्षा आयुक्त (एओससी/टाटा) रंजन कुमार सिन्हा समेत 29 रेलकर्मी सेवानिवृत्त होंगे. वहीं इसी माह रेल मंडल के संरक्षा विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को एक्सीडेंटल फ्री अवार्ड प्रदान किया जायेगा.मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को सभागार में सम्मानित करेंगे. जबकि रेल मंडल से […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : आगामी 30 अक्तूबर को चक्रधरपुर रेल मंडल के अपर सुरक्षा आयुक्त (एओससी/टाटा) रंजन कुमार सिन्हा समेत 29 रेलकर्मी सेवानिवृत्त होंगे. वहीं इसी माह रेल मंडल के संरक्षा विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को एक्सीडेंटल फ्री अवार्ड प्रदान किया जायेगा.मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को सभागार में सम्मानित करेंगे.
जबकि रेल मंडल से अक्तूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले वाणिज्य विभाग के डी शंकर राव, टी तिग्गा, विशेश्वर तिवारी, केके प्रधान, डीजल/बंडामुंडा के एसडी श्रीवास्तव, सव्यसाची प्रधान, बी स्वाईं, सीटी चाको, विद्युत टाटा के एनके भटाचार्य, विद्युत (जी) के नागभूषण राव, विद्युत (आरएसओ) के एनएस राव, गुलाम अहमद खान, उत्पल कुमार घोष, गुरुवारी कुई, अभियंत्रण विभाग के योगेंद्र पासवान, महादेव उरांव, यांत्रिक विभाग के हीरालाल महतो, रामलाल, मोहम्मद हुसैन, अमली उरांव, परिचालन विभाग के सोहराय बास्के, चारली कुक, प्रफुल्ल कुमार पंडा, प्रणय कुमार दत्ता, कृष्ण प्रसाद, काशीनाथ पंडा, अली दीप व विश्वनाथ चक्रवर्ती शामिल हैं.
इन्हें डीआरएम श्री प्रसाद द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रतीक चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करेंगे. यह जानकारी कार्मिक (निपटारा) विभाग के कल्याण निरीक्षक चंचल कुमार ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola