प्रमुख की पत्नी समेत 50 ने खरीदे परचे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की प्रत्याशियों में होड़ मची है. भाजपा महिला मोरचा की जिला महामंत्री उत्तरी इचड़ा पंचायत की ज्योर्तिका चक्रवर्ती, प्रखंड की प्रमुख रूपाली सवैंया, उप प्रमुख रवींद्र घोष की पत्नी, दक्षिण इचड़ा पंचायत की चंदा मुखी समेत 50 प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन […]
विज्ञापन
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की प्रत्याशियों में होड़ मची है. भाजपा महिला मोरचा की जिला महामंत्री उत्तरी इचड़ा पंचायत की ज्योर्तिका चक्रवर्ती, प्रखंड की प्रमुख रूपाली सवैंया, उप प्रमुख रवींद्र घोष की पत्नी, दक्षिण इचड़ा पंचायत की चंदा मुखी समेत 50 प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन के प्रथम दिन नामांकन पत्र खरीदे.
प्रथम दिन सबसे ज्यादा नामांकन पत्र इस प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए खरीदे गये. नामांकन पत्र खरीदने वालों में चंचल कुमार दास, विनय गुप्ता, राजीव रंजन दास, मीरा मन्ना, प्रदीप गुप्ता, सनवारा खातुन, चंदा मुखी, रूपाली सवैंया, मृत्युंजय बेरा, विश्वनाथ महतो, मंगल मुर्मू, काकली घोष, पीतांबर हांसदा, नित्यानंद पाल, सीता माहली, मुकेश कुमार सिन्हा, संजय साव, अनिता सागर, सुरेश सागर, जगदीश सोय, नंदा देवी, चितरंजन महतो, दुर्गा हेंब्रम, सनोकी सरदार, तोता माहली, दिलीप मंडल, पूर्णिमा सिंह समेत अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं. 20 महिलाएं और 30 पुरुष शामिल. मुसाबनी प्रखंड से पंचायतस समिति सदस्य पद के लिए 30 पुरुष और 20 महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदे हैं. प्रथम दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




