भू-धंसान : करीब 600 वर्ग फीट में जमीन धंसने से बना गड्ढा

Published at :25 Oct 2013 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
भू-धंसान : करीब 600 वर्ग फीट में जमीन धंसने से बना गड्ढा

– बड़ी प्राकृतिक आपदा का संकेत तो नहीं! – करीब 600 वर्ग फीट में जमीन धंसने से बना गड्ढा – घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची – भू स्खलन की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं मुसाबनी : मुसाबनी वन क्षेत्र के टुआरडुंगरी पहाड़ पर लगातार वर्षा से भू–धंसान हुआ है. पहाड़ […]

विज्ञापन

– बड़ी प्राकृतिक आपदा का संकेत तो नहीं!

– करीब 600 वर्ग फीट में जमीन धंसने से बना गड्ढा

– घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची

– भू स्खलन की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं

मुसाबनी : मुसाबनी वन क्षेत्र के टुआरडुंगरी पहाड़ पर लगातार वर्षा से भूधंसान हुआ है. पहाड़ पर करीब छह सौ वर्ग फीट में गड्ढे बन गये हैं. भूधंसान के कारण साल के वृक्ष तथा बड़ेबड़े चट्टान भी गड्ढे में समा गये हैं.

पहाड़ में भूधंसान को मवेशी चराने तथा मशरूम चुनने वालों ने पहले देखा. लोगों ने बनगोड़ा के ग्राम प्रधान कादे सोरेन समेत अन्य ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों ने उक्त स्थल को देखकर कहा कि इससे पूर्व पहाड़ में धंसने की घटना इस क्षेत्र में नहीं हुई थी. पहाड़ में भू संखलन की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का संकेत मान रहे हैं.

घटना की जानकारी लेने रेंजर समीर अधिकारी, वनपाल पवन चंद्र महतो समेत वन विभाग के लोग गुरुवार दोपहर को टुआरडुंगरी पहाड़ पहुंचे. उप प्रमुख रवींद्र नाथ घोष भी घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से मिले और घटना के संबंध में उच्चधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola