गुड़ाबांदा में सजने लगे पंडाल

Published at :20 Oct 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
गुड़ाबांदा में सजने लगे पंडाल

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड में विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहां के ग्रामीणों में पूजा को लेकर काफी उत्साह है. सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ज्वालकांटा. ज्वालकांटा में दुर्गा पूजा 1952 में शुरू हुई थी. रोहणी कांत महतो, परेश महतो, ठाकुरदास महतो, पूर्ण चंद्र महतो, गौर चंद्र […]

विज्ञापन
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड में विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहां के ग्रामीणों में पूजा को लेकर काफी उत्साह है.
सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ज्वालकांटा. ज्वालकांटा में दुर्गा पूजा 1952 में शुरू हुई थी. रोहणी कांत महतो, परेश महतो, ठाकुरदास महतो, पूर्ण चंद्र महतो, गौर चंद्र बीर, केदार महतो आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से पूजा की शुरूआत की थी. इस बार कमेटी के अध्यक्ष मुखिया बाकसिंह माहली, सचिव राजीव महतो समेत अन्य पूजा की तैयारी में जुटे हैं.
सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी कैमा. सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रबोध कुमार घोष, सचिव सत्य शंकर सीट, कोषाध्यक्ष हबल चंद्र बांसुरी आदि पूजा की तैयारी में जुटे हैं. सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी आकाशछिड़ा में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है.
कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ बेरा, सचिव अवनी नायक, कोषाध्यक्ष देवाशीष माइती, राधेश्याम नामता, कृष्ण पदा नामता, शत्रुधन नायक, हाड़ीबंधु बेरा आदि पूजा की तैयारी में जुटे हैं. श्री बेरा ने बताया कि यहां रावण दहन आकर्षण का केंद्र बनेगा. 50 फीट उंचा रावण बनाया जायेगा. ओडि़या यात्रा का मंचन किया जायेगा.
डुमरिया में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह
डुमरिया. डुमरिया में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है. यहां की सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूजा पंडाल सज कर तैयार है. कमेटी द्वारा विद्युत सज्जा के लिए विशेष तैयारी की गयी है. कमेटी के अध्यक्ष अधीर चंद्र गिरी, उपाध्यक्ष हराधन गिरी, सचिव त्रलोचन मदिना, सह सचिव वकील चंद्र भगत, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडा, सह कोषाध्यक्ष काशीनाथ मदिना आदि पूजा की तैयारी में जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola