सात पंचायतों में महिला वोटरों की संख्या अधिक

Published at :20 Oct 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सात पंचायतों में महिला वोटरों की संख्या अधिक

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में कई पंचायतों में पुरूषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक है. महिला मतदाता अधिक वाले पंचायत देहाती क्षेत्र के हैं. फोरेस्ट ब्लॉक पंचायत में कुल वोटर 5104 है. इसमें महिला 2575 जबकि पुरुष वोटरो की संख्या 2529 है. तेरंगा पंचायत में कुल वोटर 4945 है. इसमें महिला 2493 […]

विज्ञापन
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में कई पंचायतों में पुरूषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक है. महिला मतदाता अधिक वाले पंचायत देहाती क्षेत्र के हैं. फोरेस्ट ब्लॉक पंचायत में कुल वोटर 5104 है.
इसमें महिला 2575 जबकि पुरुष वोटरो की संख्या 2529 है. तेरंगा पंचायत में कुल वोटर 4945 है. इसमें महिला 2493 तथा पुरुष 2452 है. मेढ़िया पंचायत में कुल वोटर 3972 है. इसमें महिला 2004, पुरुष 1988 है. धोबनी पंचायत में कुल वोटर 5227 है. इसमें महिला वोटर 2642 तथा पुरुष 2585 है. कुईलीसूता पंचायत में कुल वोटर 4171 है. इसमें महिला 2117 और पुरुष 2054 है. गोहला पंचायत में कुल वोटर 4513 है. महिला 2304, पुरुष 2209 है. पारुलिया पंचायत में कुल वोटर 4778 है. इसमें महिला 2434 और पुरुष 2344 है. प्रखंड की 19 पंचायतों में से सात पंचायतों में पुरूषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक है.
बेनाशोल पंचायत में महिला एवं पुरुष वोटरों की संख्या बराबर है. इस पंचायत में 3926 वोटर में महिला वोटर 1993 तथा पुरूष वोटर भी 1993 है. मुर्गाघुटू, दक्षिणी ईचड़ा, माटीगोड़ा, पूर्वी मुसाबनी, पश्चिमी बादिया, उत्तरी ईचड़ा, सुरदा, पश्चिमी मुसाबनी, उत्तरी बादिया, दक्षिणी बादिया, पूर्वी बादिया पंचायत में महिला वोटरों की संख्या से पुरुषों वोटर अधिक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola