बालू घाट से हो रही अवैध वसूली

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर सुवर्णरेखा नदी घाट पर मेजर्स दिनेश इंटरप्राइजेज द्वारा बालू घाट का संचालन किया जा रहा है. संचालक द्वारा वाहन मालिकों से मनमानी तौर पर रकम की वसूली की जा रही है. इससे वाहन मालिकों में संचालक के खिलाफ आक्रोश है. वाहन मालिकों ने बताया कि संचालक नियम के विरुद्ध […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर सुवर्णरेखा नदी घाट पर मेजर्स दिनेश इंटरप्राइजेज द्वारा बालू घाट का संचालन किया जा रहा है. संचालक द्वारा वाहन मालिकों से मनमानी तौर पर रकम की वसूली की जा रही है. इससे वाहन मालिकों में संचालक के खिलाफ आक्रोश है.
वाहन मालिकों ने बताया कि संचालक नियम के विरुद्ध उनसे बालू के बदले चालान के नाम पर अधिक रकम की वसूली की जा रही है. सरकारी नियम के तहत एक एमक्यू पर 40 रुपये लेना है, परंतु संचालक द्वारा एमक्यू में ना लेकर 500 रुपये पर टन लिया जा रहा है. बालू घाट पर संचालक द्वारा किसी प्रकार का सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है. वाहन मालिकों ने बताया कि बुधवार से संचालक के खिलाफ विरोध करते हुए बालू का उठाव बंद कर दिया गया है. गुरुवार को वाहन मालिक संचालक के खिलाफ आंदोलन करेंगे. इस संबंध में संचालक से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे संपर्क नहीं हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




