ग्रामीणों ने किया बालू उठाव का विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जुनबनी पंचायत के बगुला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बालू उठाव का विरोध किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा के ही बालू घाट की नीलामी की गयी है. ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक बालू घाट की नीलामी के लिए ग्राम सभा नहीं होती है. […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जुनबनी पंचायत के बगुला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बालू उठाव का विरोध किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा के ही बालू घाट की नीलामी की गयी है. ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक बालू घाट की नीलामी के लिए ग्राम सभा नहीं होती है. तब तक ग्रामीण बालू घाट से बालू का उठाव करने नहीं देंगे.
ग्रामीणों ने की जाहेर थान में बैठक. बगुला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जाहेर थान परिसर में ग्राम प्रधान राजा मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में बगुला घाट के संबंध में चर्चा की गयी. बैठक में यह बात सामने आयी कि बालू घाट की नीलामी बगैर सभा के की गयी है.
नीलामी होने की सूचना ग्राम सभा को नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के हिरणदुकड़ी, बगुला और जुनबनी बालू घाट की नीलामी दिनेश इंटर प्राइजेज को मिला है. दिनेश इंटर प्राइजेज की ओर से राजेश शाह ने दूरभाष पर बताया कि ग्राम सभा व मुखिया सालगे टुडू की अनापत्ति है. दंबग लोग इसके पूर्व बालू उठाव कर बेचते थे. वर्चस्व जमाने और रंगदारी के लिए विरोध जता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




