झारखंड नव युवा संगठन ने किया प्रदर्शन

Published at :03 Oct 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड नव युवा संगठन ने किया प्रदर्शन

मुसाबनी : गांधी जयंती के दिन शुक्रवार को सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद भी मुसाबनी के केंदाडीह में वर्ष 2013 में 3.50 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं हुआ. इसका उदघाटन वर्ष 2013 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने ऑन लाइन उदघाटन किया था. केंद्र चालू नहीं होने से झारखंड नव […]

विज्ञापन
मुसाबनी : गांधी जयंती के दिन शुक्रवार को सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद भी मुसाबनी के केंदाडीह में वर्ष 2013 में 3.50 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं हुआ. इसका उदघाटन वर्ष 2013 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने ऑन लाइन उदघाटन किया था.
केंद्र चालू नहीं होने से झारखंड नव युवा संगठन ने आक्रोश का इजहार करते हुए सीएचसी के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया. संगठन के अध्यक्ष सुरज कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष खुदीराम राजवाड़, महासचिव सिंहराय हेंब्रम, सचिव दिलिप दास, सह सचिव दिलिप मुर्मू, कोषाध्यक्ष राहूल पातर, सदस्य अमिताभ दास, घासीराम सोरेन, गुरू चरण कर्मकार, पंकज दास, सरकार हेंब्रम, सिदाम नमाता , संजय कालिंदी, वीरेन बारिक समेत अनेक लोग सीएचसी पहुंचे और विरोध जताया. सूरज कुमार हांसदा ने कहा कि करोड़ों की सीएचसी बन कर तैयार है, मगर इसे चालू नहीं किया जा रहा है. इससे इस क्षेत्र के लोग चकित्सा सुविधा से वंचित हैं.
सिविल सर्जन ने शुक्रवार से इस सीएचसी को चालू करने का आदेश दिया था, परंतु स्वास्थ्य विभग ने इसे चालू नहीं किया. उन्होंने कहा कि सीएचसी को विभाग शीघ्र ही चालू करे. अन्यथा उग्र आंदोलन होगा. यहां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भवन की शीघ्र निर्माण हो तथा प्रखंड को सूखाग्रस्त इलाका घोषित किया जाये. मौके पर दीपक दास, दिवाकर दास, रेखा रानी दास, गौरी शंकर नमाता समेत कुमीरमुड़ी, चापड़ी, नेतरा, चाकुलिया, केंदाडीह के ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola