गालूडीह में 714 गरीबों के बीच वस्त्र वितरण

Published at :03 Oct 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह में 714 गरीबों के बीच वस्त्र वितरण

गालूडीह : गालूडीह आश्रय आश्रम परिसर में शुक्रवार को कोलकाता के कनोई हनुमान बक्श राधेश्याम चेरिटेबल ट्रस्ट और गदाधर जोउ चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से 714 गरीबों के बीच दुर्गा पूजा के अवसर पर नये वस्त्र का वितरण किया गया. महिलाओं के बीच 414 रंगीन साड़ी, 200 सफेद साड़ी और पुरुषों के बीच 100 लूंगी […]

विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह आश्रय आश्रम परिसर में शुक्रवार को कोलकाता के कनोई हनुमान बक्श राधेश्याम चेरिटेबल ट्रस्ट और गदाधर जोउ चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से 714 गरीबों के बीच दुर्गा पूजा के अवसर पर नये वस्त्र का वितरण किया गया. महिलाओं के बीच 414 रंगीन साड़ी, 200 सफेद साड़ी और पुरुषों के बीच 100 लूंगी का वितरण हुआ.
सुबह में गुरुजी की पूजा और प्रार्थना सभा के बाद ट्रस्टी चंद्र प्रकाश कनोई ने वस्त्र वितरण का उद्घाटन किया. वस्त्र लेने के लिए सात पंचायतों के ग्रामीण पहुंचे थे. ट्रस्टी चंद्र प्रकाश कनोई ने कहा कि पिछले 19 साल से ट्रस्ट पूजा के अवसर पर गरीबों के बीच वस्त्र बांटता आ रहा है. ट्रस्ट का उद्देश्य है गरीब भी नये वस्त्र पहन कर पूजा में खुशियां मनायें. ट्रस्ट के इस कार्य की सभी ने सराहना की.
मौके पर सत्यम कनोई, शिवम कनोई, चंदन दत्त चौधरी, कमल खंडेलवाल, निमाई चंद्र साहा,समर चक्रवर्ती, कानोई समादार, गोविंद कोटाल, श्रृष्टि धर दत्ता, सुभाष अग्रवाल,प्रभावती महतो, दीवाकर गोराई,शशधर कुमार,फुदान मार्डी, निमाई सरकार, खुदीराम महतो, शिखा महतो, जीतू महतो, रमनी महतो, दीपा भट्टाचार्य, टीयाराम मुर्मू, श्रवण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola