23 मजदूरों की सेवा समाप्ति का विरोध

Published at :01 Oct 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
23 मजदूरों की सेवा समाप्ति का विरोध

मुसाबनी : झारखंड कॉपर माइंस वर्कर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) चाईबासा को आवेदन सौंप कर आइआरएल में कार्यरत 23 मजदूरों की सेवा समाप्त करने का विरोध किया है. आवेदन में कहा गया है कि आइआरेल 14 सितंबर को एक नोटिस के माध्यम से 23 मजदूरों की जिनकी उम्र 60 […]

विज्ञापन

मुसाबनी : झारखंड कॉपर माइंस वर्कर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) चाईबासा को आवेदन सौंप कर आइआरएल में कार्यरत 23 मजदूरों की सेवा समाप्त करने का विरोध किया है.

आवेदन में कहा गया है कि आइआरेल 14 सितंबर को एक नोटिस के माध्यम से 23 मजदूरों की जिनकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो गयी है, की सेवा 7 अक्तूबर 15 से समाप्त करने की बात कही है.

भारत सरकार के नियम को ताक में रख कर बैगर स्टेडिंग ऑडर और न ही किसी भी यूनियन को विश्वास में लिया गया. नो वर्क, नो पे छह माह का मामला धनबाद श्रम न्यायालय में विचाराधीन है.

सेंटलमेंट वाइलेशन, वेतन समझौता के उपर एएलसी के समक्ष वार्ता चल रही है.बावजूद इस तरह का निर्णय गलत है. अध्यक्ष ने एएलसी इस मुद्दे पर शीघ्र वार्ता बुलाकर मजदूरों को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola