15 के पूर्व बेलपहाड़ी थाना-पिकेट पर हमले की योजना

Published at :12 Aug 2015 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
15 के पूर्व बेलपहाड़ी थाना-पिकेट पर हमले की योजना

गुड़ाबांदा के बीहड़ में हुई नक्सलियों की बैठक घाटशिला : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को सूचित किया है कि झारखंड के गुड़ाबांदा के किसी बीहड़ में बैठक कर नक्सलियों ने किशन जी की मौत का बदला लेने की योजना बनायी है. योजना के मुताबिक 15 अगस्त के पूर्व जंगल महल स्थित बेलपहाड़ी […]

विज्ञापन
गुड़ाबांदा के बीहड़ में हुई नक्सलियों की बैठक
घाटशिला : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को सूचित किया है कि झारखंड के गुड़ाबांदा के किसी बीहड़ में बैठक कर नक्सलियों ने किशन जी की मौत का बदला लेने की योजना बनायी है. योजना के मुताबिक 15 अगस्त के पूर्व जंगल महल स्थित बेलपहाड़ी थाना या फिर किसी पिकेट पर नक्सली हमला कर सकते हैं.
इसके लिए करीब 60 नक्सली गुड़ाबांदा से चल कर घाटशिला और बेलपहाड़ी सीमा के बीहड़ पहुंच गये हैं. यह समाचार पश्चिम बंगाल के एक बांग्ला अखबार ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से छापा है. इस खबर के बाद पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस महकमा सतर्क है. सभी थाना और पिकेट को अलर्ट कर दिया गया है.
बैठक में शामिल थे
गुड़ाबांदा के बीहड़ में हुई बैठक में नक्सलियोंं ने किशन जी की मौत का बदला लेने के लिए योजना बनायी. इसके तहत बंगाल के जंगल महल स्थित थाना या पिकेट पर विध्वंशक कार्रवाई करने की योजना बनी. बैठक में आकाश, जयंत, कान्हु मुंडा, राहुल पाल, सुपाई टुडू, भुगलु मुंडा समेत अन्य कई प्रमुख नक्सली शामिल थे.
तीन को रवाना हुए 60 नक्सली. रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए तीन अगस्त को 60 नक्सलियों का एक दल गुड़ाबांदा से रवाना हो चुका है. उक्त नक्सली घाटशिला और बेलपहाड़ी सीमा पर किसी बीहड़ में हैं और इसके बाद बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र में प्रवेश करेंगे. उक्त नक्सली 15 अगस्त के पूर्व किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola