एफसीआइ के चावल के साथ यदु चौधरी धराया

Published at :31 Jul 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
एफसीआइ के चावल के साथ यदु चौधरी धराया

बेतिया : पूर्वी करगहिया गांव निवासी यदु लाल चौधरी के घर से पुलिस ने एफसीआइ के 12 बोरा चावल गुरुवार को जब्त की. चावल के बोरा के साथ आरोपित यदु लाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी करगहिया गांव में […]

विज्ञापन
बेतिया : पूर्वी करगहिया गांव निवासी यदु लाल चौधरी के घर से पुलिस ने एफसीआइ के 12 बोरा चावल गुरुवार को जब्त की. चावल के बोरा के साथ आरोपित यदु लाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी करगहिया गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान यदु के घर से 12 बोरा चावल जब्त किये गये. उसने पुलिस को दिये बयान में यह स्वीकार किया है कि उसने कालाबाजारी के लिए उक्त चावल रखा था. पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एसआइ अरविंद राम, कालीबाग ओपी प्रभारी ओपी चौहान, सिपाही नवीन कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola