आलू लदा ट्रक पलटा हाथियों ने बनाया निवाला

Published at :25 Jul 2015 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
आलू लदा ट्रक पलटा हाथियों ने बनाया निवाला

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर से सटे सातगुड़ूम घाटी रास्ते में 24-25 जुलाई की रात आलू से लदा ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 67ए/4296 अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पर करीब 250 बोरी आलू लदा था. जंगली हाथियों का के दल ने खूब आलू खाया. बताया जाता है कि रात में घाटी के घुमावदार मार्ग […]

विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर से सटे सातगुड़ूम घाटी रास्ते में 24-25 जुलाई की रात आलू से लदा ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 67ए/4296 अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पर करीब 250 बोरी आलू लदा था. जंगली हाथियों का के दल ने खूब आलू खाया. बताया जाता है कि रात में घाटी के घुमावदार मार्ग पर जैसे ही ट्रक पहुंचा सामने चार-पांच जंगली हाथी आ गये. इससे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया. ट्रक के पलटते ही हाथियों के भय से चालक और खलासी भाग गये. जंगली हाथी पलटे हुए ट्रक के पास आ पहुंचे और खूब आलू खाया.
कुछ आलू आस पास के ग्रामीण उठा कर ले गये. सुबह तक ढाई सौ बोरी आलू गायब पाया गया. दुर्घटना से ट्रक के चालक को चोट पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का एक दल सातगुड़म घाटी के जंगल में शरणागत है. इससे इस मार्ग से आने-जाने वालों को भय बना रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola