बीइइओ ने शुरू की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Published at :23 Jul 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
बीइइओ ने शुरू की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

घाटशिला : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं को एडल्ट फिल्म दिखाने का मामला, छात्राओं ने कहा-दिखायी गयी थी फिल्म गालूडीह : घाटशिला के गालूडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक पहेली लीला नामक एडल्ट फिल्म दिखाये जाने का समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने बुधवार से जांच […]

विज्ञापन
घाटशिला : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं को एडल्ट फिल्म दिखाने का मामला, छात्राओं ने कहा-दिखायी गयी थी फिल्म
गालूडीह : घाटशिला के गालूडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक पहेली लीला नामक एडल्ट फिल्म दिखाये जाने का समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने बुधवार से जांच शुरू की. आज वे बीपीओ गौतम राणा के साथ स्कूल पहुंचे और दो घंटे तक जांच की.
बीइइओ ने स्कूल की वार्डेन रजली टुडू, प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दुर्गा रानी भकत, सदस्य देवल दुलाल, रोड़कपाड़ संजय साव से पूछताछ की. रजली टूडू ने कहा कि किसी छात्र ने उससे शिकायत भी नहीं की थी. संजय साव ने कहा कि मैंने सीडी नहीं दी थी. बीइइओ ने अन्य शिक्षिकाओं के बारे में पूछा तो बताया गया कि तीन शिक्षिका छुट्टी पर हैं. बीइइओ ने 12वीं की छात्राओं से भी जानकारी ली.
छात्राओं ने कहा फिल्म दिखायी गयी थी : छात्राओं ने बीइइओ से कहा कि एक पहेली लीला नामक फिल्म दिखायी गयी थी. बीइइओ ने पूछा क्या उसमें कोई खराब दृश्य था. तो छात्राओं ने कहा कि नहीं. छात्राओं ने कहा कि सीडी सांस्कृतिक मंत्री ने दी थी.
जांच अभी पूरी नहीं हुई है. पूर्व वार्डेन लिपिका साव और कई शिक्षिकाओं के बयान लेना बाकी है. सांस्कृतिक मंत्री से बात करनी है. छात्राओं से स्वीकारा है कि एक पहेली लीला फिल्म दिखायी गयी थी. अब वह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा की फिल्म एडल्ट है या नहीं. फिर आगे की कार्रवाई करेंगे.
वैद्यनाथ प्रधान, बीइइओ, घाटशिला
गल्र्स हॉस्टल में एडल्ट फिल्म दिखाया जाना गंभीर मामला है. मामले की जांच करेंगे. दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी.
इंदू भूषण सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक
कस्तूरबा स्कूल में एडल्ट फिल्म दिखाये जाने की खबर आज प्रभात खबर में पढ़ा. मामला गंभीर है. जमशेदपुर अशांत है. कार्यालय बंद है. जा नहीं पाये. जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी.
प्रकाश कुमार, एडीपीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola