चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में गुड़ाझोर पहुंची टीम, 57 की हुई जांच

गालूडीह : प्रभात खबर में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. सोमवार को सिविल सजर्न डॉ एसके झा के निर्देश पर घाटशिला के चिकित्सा प्रभारी डॉ उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर गांव पहुंची. आंगनबाड़ी केंद्र में करीब चार घंटे तक स्वास्थ्य कैंप लगा […]
गालूडीह : प्रभात खबर में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. सोमवार को सिविल सजर्न डॉ एसके झा के निर्देश पर घाटशिला के चिकित्सा प्रभारी डॉ उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर गांव पहुंची.
आंगनबाड़ी केंद्र में करीब चार घंटे तक स्वास्थ्य कैंप लगा कर मरीजों के स्वास्थ्य और खून जांच कर दवाइयां दी गयी. टीम ने 57 मरीजों की जांच की. 12 में मलेरिया और 50 वायरल के मरीज गये. सर्दी-जुकाम, घाव, खुजली के भी कई मरीज पाये गये.
टीम के गांव पहुंचने पर लोग मरीजों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे. मरीजों की चिकित्सा प्रभारी ने जांच की और दवाइयां दी. टीम में मलेरिया विभाग के एमआइ दुलाल हांसदा, एसआइ सुरेश पिंगुआ, फर्मासिस्ट देवाशीष विषई, लेब टेक्निशियन सुनील, एएनएम बेला सरकार शामिल थे.
बाघुड़िया के पंसस सुनाराम सोरेन और गुड़ाझोर के ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन भी कैंप में पहुंचे. चिकित्सा प्रभारी गांव के सभी टोलों में गये और इस बात की जानकारी ली कि और कोई मरीज तो नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




