संवेदक को देने होंगे 187 मजदूरी

Published at :30 Jun 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
संवेदक को देने होंगे 187 मजदूरी

घाटशिला : घाटशिला और धालभूमगढ़ के बीच दुगड़ी के सामने ग्रामीण विकास विभाग विशेष के तहत बन रही पुलिया में मजदूरों को ‘मजदूरी दर 187 की बजाय खुलेआम दिये जा रहे हैं 150 रुपये’ से संबंधित समाचार प्रभात खबर में सोमवार के अंक में छपने के बाद श्रम विभाग ने संज्ञान लिया है. प्रवर्तन पदाधिकारी […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला और धालभूमगढ़ के बीच दुगड़ी के सामने ग्रामीण विकास विभाग विशेष के तहत बन रही पुलिया में मजदूरों को ‘मजदूरी दर 187 की बजाय खुलेआम दिये जा रहे हैं 150 रुपये’ से संबंधित समाचार प्रभात खबर में सोमवार के अंक में छपने के बाद श्रम विभाग ने संज्ञान लिया है.
प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार योजना स्थल पर पहुंचे और मजदूरों से मजदूरी दर की जानकारी ली. उन्होंने योजना बोर्ड अंकित मजदूरी की दर देखी. बोर्ड पर मजदूरी की दर 150 रुपये अंकित था. श्री कुमार ने कहा कि संवेदक को नोटिस भेजा जायेगा. मजदूरों को 187 की दर से भुगतान करना होगा. निर्माण में लगे मजदूर राजू बेहरा, रंजीत टुडू और सोभन मुमरू से लेबर इंस्पेक्टर ने बात की.
मजदूरों ने कहा कि उन्हें 150 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है. लेबर इंस्पेक्टर को मजदूरों ने सूचना बोर्ड भी दिखाया. बोर्ड पर भी मजदूरों को 150 रुपये देने की बात अंकित है. लेबर इंस्पेक्टर ने कहा कि योजना के संवेदक एल ठाकुर इंटरप्राइजेज को संवेदक को नोटिस भेजी जायेगी.
इस मामले में संवैधानिक ढंग से कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि इससे योजना में अब तक कार्यरत मजदूरों को संवेदक द्वारा 187 रुपये की मजदूरी दिलायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola