केरल की तरह यहां की महिलाएं आगे बढ़ेंगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2015 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला के आसना, काड़ाडुबा और भदुआ की महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है कुटुंबश्री महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि ले रहे हैं कार्यशाला में भाग घाटशिला : घाटशिला के माझी परगना महाल भवन में रविवार को झारखंड राज्य आजीविका उन्मुखीकरण के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला […]
विज्ञापन
घाटशिला के आसना, काड़ाडुबा और भदुआ की महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है कुटुंबश्री
महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि ले रहे हैं कार्यशाला में भाग
घाटशिला : घाटशिला के माझी परगना महाल भवन में रविवार को झारखंड राज्य आजीविका उन्मुखीकरण के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. मौके पर यहां की पंचायतों को केरल की तरह विकसित करने का निर्णय लिया गया.
मौके पर केरल की कुटुंबश्री के प्रतिनिधि कार्यशाला में भाग ले रहीं महिला स्वयं सहायता को स्वावलंबी बनाने और रोजगार की दिशा में अग्रसर होने की जानकारी दी जा रही हैं.
संस्था के राज्य समन्वयक खुदी राम महतो ने कहा कि केरल की तर्ज पर यहां की महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाये. राज्य सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायतों को विकसित करने की बात कहती है, मगर अभी तक पंचायत प्रतिनिधियों को उनका अधिकार नहीं मिला. गांवों के विकास के लिए ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार दिया गया है. गांवों के लिए विकास के लिए योजनाएं बनायी जाती हैं, मगर इन योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचता.
कार्यशाला में जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक मंसूर बख्त, मेंटर, उप प्रमुख जगदीश भकत, पंसस सुशीला टुडू, सीजा, प्रखंड समन्वयक क्रांति कुमारी, सीजा, लक्ष्मी भार्गवन समेत तीनों पंचायतों की महिला स्वयं सहायता की सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




