बांस व लकड़ी लदा ट्रक लेकर चालक फरार

घाटशिला : घाटशिला के वन विभाग ने अवैध ढंग से ट्रक पर लकड़ी और बांस लाद कर ले जाते वन विभाग ने ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 33ए/7592 को रविवार को पावड़ा पेट्रोल पंप के पास पकड़ा था. वन विभाग ने ट्रक चालक को ट्रक रेंज कार्यालय ले जाने को कहा, परंतु ट्रक चालक ट्रक लेकर रेंज […]
घाटशिला : घाटशिला के वन विभाग ने अवैध ढंग से ट्रक पर लकड़ी और बांस लाद कर ले जाते वन विभाग ने ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 33ए/7592 को रविवार को पावड़ा पेट्रोल पंप के पास पकड़ा था.
वन विभाग ने ट्रक चालक को ट्रक रेंज कार्यालय ले जाने को कहा, परंतु ट्रक चालक ट्रक लेकर रेंज कार्यालय नहीं पहुंचा और बीच रास्ते से ही ट्रक लेकर फरार हो गया. वनपाल राज किशोर झा और अन्य कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा किया. वन विभाग ने ट्रक को यादव होटल तक पीछा किया.
यहां मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने ट्रक के आगे बाइक खड़ा कर दिया. इससे वन विभाग के पदाधिकारी ट्रक तक नहीं पहुंच सके और चालक ट्रक लेकर जमशेदपुर की ओर फरार हो गया. वन विभाग के मुताबिक ट्रक पर 100 सीएफटी लकड़ी और बांस लदा था. इससे संबंधित कागजात भी सही नहीं थे.
वनपाल ने बताया कि मिदनापुर के देवाशीष जेना, लकड़ी व्यवसायी समरेश पंडा और चालक पंचानंद यादव पर भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 और 52 के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस संबंध में वनपाल ने घाटशिला थाना में भी लिखित शिकायत की है. पुलिस ने इस मामले में वनपाल से जानकारी ली आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










