प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये

Published at :17 Sep 2013 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये

चांडिल : शीशमहल चांडिल डैम में सोमवार को आसर सह एसएनएम महामानव सेवा संस्था द्वारा योग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह सह करमा महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के प्रशासक राहुल शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो, सिंहभूम कॉलेज चांडिल के […]

विज्ञापन

चांडिल : शीशमहल चांडिल डैम में सोमवार को आसर सह एसएनएम महामानव सेवा संस्था द्वारा योग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह सह करमा महोत्सव का आयोजन किया गया.

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के प्रशासक राहुल शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो, सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ गुरुपद रजवाड़ समाजसेवी साधुचरण महतो आमंत्रित अतिथि के रूप में पातकुम मांझी, रामेश्वर बेसरा, चांडिल के उप प्रमुख जगन्नाथ महतो, समाजसेवी श्यामल मार्डी झुनीवाला महतो उपस्थित थे.

उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राहुल शर्मा ने कहा कि योग, एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा का वर्तमान समय में काफी महत्व है. उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शरीर निरोग रहता है. विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ गुरुपद रजवार ने कहा कि योग, प्राकृतिक चिकित्सा प्रदूषित वातावरण के कारण वर्तमान समय में हर व्यक्ति को नियमित अभ्यास करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि करमा पूजा झारखंड का प्राचीन धार्मिक सांस्कृतिक पर्व है. इसे जीवित रखने की आवश्यकता है. साधुचरण महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में योग, एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचारप्रसार करना सराहनीय कार्य है. अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया.

इसके पूर्व योग शिविर के प्रतिभागियों द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. शिल्पी कुमारी, सपना कुमारी प्रमाणिक, लक्ष्मी सिंह, मानसी महतो, झूलन तंतुबाई, निशु प्रमाणिक, अंबिका महतो आदि द्वारा स्वागत गीत देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये. महोत्सव में छऊ नृत्य, करमा नृत्य लोकनृत्य प्रस्तुत किये गये. समारोह का संचालन संस्था के अध्यक्ष डॉ भरत सिंह प्रवक्ता सह कानूनी सलाहकार महेंद्र कुमार महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

इस मौके पर संस्था के सचिव अमलेश कुमार महतो, सह सचिव धेनुधर महतो चंचल मुंडा, सह कोषाध्यक्ष डॉ बिहारी अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola